नीतीश कुमार समय से पहले कराएंगे चुनाव? राजनीतिक दलों की गतिविधियां हुईं तेज, NDA में सीट बंटवारे पर मंथन शुरू

पटनाः किसी भी राज्य में बड़े पैमाने पर तबादले दो ही मौकों पर होते हैं। पहला, जब चुनाव नजदीक हों और दूसरा चुनाव बाद अगर सत्ता परिवर्तन हो जाए। इसके साथ ही नेताओं की चहलकदमी जब ज्यादा होने लगे तो माना जाता है कि चुनाव करीब है। बिहार में दोनों बातें

4 1 22
Read Time5 Minute, 17 Second

पटनाः किसी भी राज्य में बड़े पैमाने पर तबादले दो ही मौकों पर होते हैं। पहला, जब चुनाव नजदीक हों और दूसरा चुनाव बाद अगर सत्ता परिवर्तन हो जाए। इसके साथ ही नेताओं की चहलकदमी जब ज्यादा होने लगे तो माना जाता है कि चुनाव करीब है। बिहार में दोनों बातें दिख रही हैं। बिहार में महीने भर से अलग-अलग महकमों में धड़ाधड़ तबादले हो रहे हैं। तेजस्वी यादव 10 सितंबर से आभार यात्रा पर निकल चुके हैं। नीतीश कुमार विदेश दौरे से लौटने के बाद यात्रा का प्लान बना रहे हैं। भाजपा सदस्यता अभियान के लिए बूथों तक पहुंच रही है। बिहार में तीसरा चुनावी कोण बनाने में जुटे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर की बिहार यात्रा अब पूरी होने वाली है। लोजपा के दोनों धड़ों के नेता चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस भी सक्रिय हो गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा के आरएलएम का नौ अगस्त से ही सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। इससे लगता है बिहार में कभी भी चुनाव का शंखनाद हो सकता है।

नीतीश भी चाहते हैं समय से पहले चुनाव



सीएम नीतीश कुमार तो लोकसभा के समय से ही समय पूर्व चुनाव की इच्छा जताते रहे हैं। भाजपा ने ही लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराने से मना कर दिया था। हालांकि भाजपा ने यह आश्वासन जरूर दिया था कि लोकसभा चुनाव के बाद कभी भी नीतीश चाहें तो चुनाव करा सकते हैं। संयोग से लोकसभा में जेडीयू को ठीकठाक सफलता मिल गई। उसके बाद से नीतीश का उत्साह भी बढ़ा है। जिस तरह नीतीश सरकारी परियोजनाओं को लेकर सक्रिय हुए हैं, उससे तो यही लगता है कि भाजपा ने चुनाव का सिग्नल दे दिया है। नीतीश चाहते हैं कि चुनाव तक चल रही योजनाएं पूरी हो जाएं तो जनता के बीच जाने पर उन्हें यह बताने को मिल जाएगा कि पांच साल के दौरान राज्य सरकार ने कौन-कौन से काम किए हैं।

झारखंड या दिल्ली संग चुनाव की संभावना


अगर समय से पहले बिहार में विधानसभा का चुनाव होता है तो ज्यादा संभावना है कि झारखंड के साथ ही यह हो। झारखंड के साथ नहीं हुआ तो दिल्ली के साथ भी हो सकता है। झारखंड में इसी साल के अंत में चुनाव होना है, जबकि दिल्ली में अगले साल फरवरी में होगा। बिहार विधानसभा चुनाव भी 2025 में ही होना है, लेकिन साल के आखिरी तिमाही में कार्यकाल पूरा होगा। नीतीश कुमार जल्दी चुनाव कराने के पक्ष में हैं। वे लोकसभा के टेंपो को बरकरार रखना चाहते हैं। जिस तरह से नीतीश ने संगठन को दुरुस्त किया है और लोकसभा में कामयाबी हासिल की है, उससे उन्हें उम्मीद है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भी बेहतर नतीजे आएंगे। बेहतर नतीजे की उम्मीद इसलिए भी है कि चिराग पासवान इस बार एनडीए में हैं और उनसे व्यवधान की आशंका नहीं है। इसलिए कि वे अभी भाजपा के दबाव में हैं और भाजपा पर नीतीश कुमार का एहसान है।

एनडीए में सीट बंटवारे पर शुरू हुआ मंथन


जल्दी चुनाव की उम्मीद इसलिए भी है कि एनडीए में सीटों के बंटवारे पर भी मंथन शुरू हो गया है। एनडीए के घटक दल इशारों में अपनी सीटों की दावेदारी भी करने लगे हैं। आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि लोकसभा की तरह विधानसभा में सीट बंटवारे का फार्मूला काम नहीं करेगा। लोकसभा में जो गड़बड़ी हुई, वह विधानसभा चुनाव में दुरुस्त हो जाएगी। इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है। चिराग पासवान ने भी 50 सीटों की दावेदारी कर दी है। जेडीयू और भाजपा की बातें अभी तक सामने तो नहीं आई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि नीतीश कुमार हर बार की तरह इस बार भी बड़े भाई की भूमिका में होंगे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा को बड़ा भाई मान कर उससे एक सीट कम पर लड़ना कबूल कर लिया था। पिछली बार जेडीयू विधानसभा की 115 सीटों पर लड़ा था और भाजपा के हिस्से में 110 सीटें थीं। हालांकि पिछली बार चिराग पासवान एनडीए से अलग हो गए थे, इसलिए उन्हें हिस्सा देने की मजबूरी नहीं थी। इस बार साथ हैं तो उनका भी हिस्सा तो होगा ही। मुकेश सहनी अगर एनडीए में आ जाते हैं तो उनके लिए भी सीटों का बंदोबस्त करना पड़ेगा।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Bathinda Fire News: बठिंडा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं कईं फायर ब्रिगेड; लाखों के नुकसान की आशंका

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, बठिंडा। Bathinda News:बठिंडा से डबवाली रोड पर स्थित गांव गहरी बुटटर में गददे और लकड़ी का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार की रात को आग लग गई। आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग लगने का कारण बिजली की स्पार्किंग

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now